कांके: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से वीर शहीद बुधु भगत का नाम मिटाने के विरोध में प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Nov 6, 2026 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से वीर शहीद बुधु भगत का नाम मिटाने पर प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आदिवासी संगठनों और छात्रों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।