NEET PG-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
दिनांक 30 अगस्त 2026 को प्रस्तावित NEET PG-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर आज मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर—
🔹 सुदृढ़ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था
🔹 पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
🔹 अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग एवं सुरक्षा जांच
🔹 निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी
🔹 साइबर सुरक्षा एवं परीक्षा की गोपनीयता
🔹 यातायात एवं भीड़ प्रबंधन
सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा परीक्षा के सुरक्षित, सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं।
#NEETPG2026 #NEETPG #Aurangabad #DistrictAdministration #ExamPreparation #Bihar