आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व औरंगाबाद जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकाले गए जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सभी प्रमुख जुलूस स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
🤝 शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, औरंगाबाद जिलेवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
#Aurangabad #EidMiladUnNabi #PeaceAndHarmony #DistrictAdministration #AurangabadBihar #सद्भाव #भाईचारा
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
21 views | Aurangabad, Bihar | Aug 26, 2026