भीलवाड़ा: समग्र शिक्षा के AEN और JEN को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया, बिल पास करने के लिए मांगी थी घूस
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की काली करतूत बुधवार को भीलवाड़ा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उजागर कर दी। कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा भीलवाड़ा में तैनात सहायक अभियंता राजकुमार मुंदड़ा और कनिष्ठ अभियंता (संविदाकर्मी) भारत भूषण गोयल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी टीम ने दबोच लिया।