बिछिया: अंजनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह बाह्य रोगी विभाग खाली रहा, मरीज हुए परेशान
बिछिया विकासखंड के अंतर्गत अंजनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आज, 31 अगस्त दिन सोमवार की सुबह एक तस्वीर सामने आई है। सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट तक अस्पताल का OPD खाली नजर आया, जबकि इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे मरीज वहां परेशान होते दिखाई दिए। मरीजों को डॉक्टर के इंतजार में काफी देर तक रुकना पड़ा। दवाई वितरण कक्ष भी खाली नजर आया है l