सेन्हा: सेन्हा अंचल में टाना भगतों की मांगों पर बैठक, जमीन अधिकार व धार्मिक भूमि संरक्षण पर प्रशासन से वार्ता
सेन्हा अंचल मुख्यालय परिसर में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टाना भगत समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल के दिनों में टाना भगत समुदाय द्वारा अपनी मांगों को लेकर लोहरदगा-गुमला पथ को करीब 9 घंटे तक जाम किए जाने के बाद उत्पन्न स्थिति का समाधान निकालना था।