सागर नगर: सागर में CCTV की निगरानी में भावांतर सोयाबीन की खरीदी, मंडियों में लगे कैमरों से रखी जा रही है नज़र
भावांतर योजना के तहत कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की खरीदी शुरू हो गई है। इस खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए सागर जिले की मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे खरीदी की निगरानी की जा रही है। इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से खरीदी की मॉनिटरिंग स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है ताकि कोई गड़बड़ी न कर सके।