सागर नगर: सागर: तिलकगंज में कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में सपरिवार शामिल हुए नगर विधायक
सागर के तिलकगंज स्थित जैन तीर्थ परिसर में आर्यिका विजिज्ञासाश्री माताजी के सानिध्य में चल रहे 25 मंडलीय कल्पद्रुम महामंडल विधान में शनिवार की दोपहर 12 बजे नगर विधायक शैलेन्द्र जैन अपनी पत्नी लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की चेयरमैन अनुश्री जैन के साथ शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक दंपति ने अर्घ्य समर्पित किए साथ ही श्रीफल भेंटकर माताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।