नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को लोडेड देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार की दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी कवैया वार्ड-32 निवासी टिंकू कुमार के रूप में हुई है।