नियम के विरुद्ध मनमाने तरीके से नगर परिषद द्वारा जय मां काली प्राइवेट नर्सिंग होम में वाटर ATM यानि शुद्ध पेयजल की मशीन लगा दी गई है। बड़ी बात तो यह है कि मशीन नगर परिषद के चेयरमैन मो. हलीम उर्फ लोलो की निगरानी में लगाए जाने की बातें सामने आ रही हैं। इसका वीडियो शनिवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है, जो नगर परिषद के कार्यों पर सवाल खड़ी कर रही है।