जगदलपुर: कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मार्च 2025 तक सेंक्शन आवासों को दिसंबर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता का प्रतिशत कम होने पर हमको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने मार्च 2025 तक सेंक्शन हुए सभी आवासों को दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंगलवार दोपहर 3 बजे समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ई-आफिस का संचालन सभी कार्यालयों में करने को कहा।