जगदलपुर: बीआरसी कार्यालय कुम्हारपारा में मेघा आकलन और चिन्हांकन शिविर का आयोजन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्वास्थ्य जांच
जगदलपुर, 29 जुलाई 2025/ समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जिला प्रशासन एवं जिला मिशन समन्वयक के सहयोग से विकासखंड स्तरीय दिव्यांग जनों के (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के) लिए मेगा आंकलन और चिन्हांकन शिविर का आयोजन बीआरसी कार्यालय कुम्हारपारा में लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांच समेत सिकलसेल स्क्रीनिंग की गई।