जगदलपुर: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का संभाग स्तरीय धरना, जानकारी दी संभागीय अध्यक्ष जयकुमार नाग ने
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मंगलवार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। आज संभाग के सातों जिलों से समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार जगदलपुर के कृषि उपज मंडी पहुंचे और इस दौरान जिले के तहसीलदार- नायब तहसीलदारों ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।