जगदलपुर: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की, महापौर ने की स्वच्छता की अपील
नगर निगम जगदलपुर द्वारा स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की मंगलवार सुबह 11 बजे से वार्डवार शुरुआत की गई। इस महाअभियान का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से किया गया। महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में रैली की शक्ल में घर-घर दस्तक देकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।