जगदलपुर: जिला प्रशासन द्वारा संचालित ज्ञान गुड्डी ने फिर रचा इतिहास, अबूझमाड़ के बच्चों ने भी कृषि प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई
एक समय नक्सलवाद से पहचाना जाने वाला बस्तर अब शिक्षा का केंद्र बन रहा है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संचालित ज्ञानगुड़ी निःशुल्क कोचिंग केंद्र ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अवसर मिलने पर कोई भी बच्चा, कहीं का भी हो, सफलता के नए आयाम छू सकता है। कलेक्टर हरिस एस के कुशल मार्गदर्शन में चल रहे इस केंद्र से इस वर्ष ओरछा जैसे अबूझमाड़ के धुर नक्सली क्षेत्र के बच्च