जगदलपुर: कांग्रेस पार्टी ने श्री भूतेश्वर महाकाल जी की पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया
सोमवार शाम 4 बजे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित श्री भूतेश्वर महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।नागपुर से आई अघोरियों की टीम इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण केंद्र रही।