तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए 98 अपराधियों को गिरफ्तार किया, 119 ठिकानों पर दी दबिश
Tijara, Alwar | Jun 30, 2026 भिवाड़ी एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि जिले में दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 119 ठिकानों पर दबिश देकर कुल 98 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न नशीली दवाएं और अवैध शराब भी जप्त की है। दो दिवसीय अभियान में कुल 18 पुलिस टीमें बनाई गई जिनमें 67 पुलिसकर्मी शामिल रहे।