पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट की बैठक: एक करोड़ नए उद्यमी बनाने का लक्ष्य, किशनगंज में लगेगी एग्रो केमिकल्स फैक्ट्री
बिहार सरकार ने एक करोड़ नए उद्यमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 'बिहार एमएसएमई नीति-2026' को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने और एक करोड़ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने का लक्ष्य है तथा सभी 38 जिलों में एमएसएम