दरभंगा: दरभंगा एम्स निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर सामूहिक उपवास, आंदोलन को व्यापक बनाने का ऐलान
लहेरियासराय के पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश राय ने की, जबकि संचालन आनंद मोहन ने किया। सामूहिक उपवास के दौरान आंदोलनकारियों ने लंबे समय से लंबित दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि दरभंगा एम्स उत्तर बिहार के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है। इसके निर्माण में हो...