आंवला: आंवला में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी
Aonla, Bareilly | Aug 21, 2026 आंवला नगर में शुक्रवार दोपहर चार बजे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाजपा कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।