Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Khabargaon
Prashant Kishor ने Bankipur में कैसे गिराया BJP का किला? | Nitin Nabin
Uttar Pradesh, India
| Aug 3, 2026
#politics
MORE NEWS
खाकी पर फायरिंग करने का दुस्साहस: सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया गौकश का गुरूर! कमेन्ट बॉक्स में पढ़े पूरी ख़बर.....
Behat, Saharanpur | Aug 4, 2026
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, अवैध तमंचा व जीवित गौवंश बरामद सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और एक संदिग्ध गौकश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गौकशी के उपकरण, नकदी, मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ डकैती, चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। #Saharanpur #SaharanpurPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #UPPolice #LawAndOrder #PoliceAction #BreakingNews
Behat, Saharanpur | Aug 4, 2026
*TheSaharanpurVoice/News7* *सच्चाई के साथ हरदम* *👉🏾👉🏾बादशाहीबाग-सफीपुर के समीप बरसाती नदी के बहाव में घुसे ग्रामीण, बीच मंझधार में फंसी बाइक!!!* *👉🏾👉🏾पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर, मौत को दावत दे रहे बेपरवाह राहगीर!!!* *बादशाहीबाग /सहारनपुर* _मिर्ज़ापुर शिवालिक पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश के चलते ज्यादातर बरसाती नदियों का जलस्तर घटता बढ़ता रहता है।बारिश के चलते बरसाती नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाहीबाग-सफीपुर मार्ग स्थित बरसाती नदी में अचानक पानी आने से आवागमन प्रभावित हो गया।इसी दौरान कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाइक से नदी पार करने का प्रयास करते नजर आए। तेज बहाव के बीच एक बाइक नदी के बीचों-बीच फंस गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान उफनती नदियों, नालों और बरसाती रास्तों को पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। सहारनपुर प्रशासन लगातार लोगों को तेज बहाव वाली नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दे रहा है।प्रशासन का कहना है कि मौसम को देखते हुए लोग सतर्क रहें, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें!!!_
Behat, Saharanpur | Aug 4, 2026
*Thesaharanpurvoice News7* *सच्चाई के साथ हरदम* *👉🏾👉🏾कांवड़ यात्रा के चलते आज रात 12 बजे से लागू होगा डायवर्जन का दूसरा चरण, मुख्य कांवड़ मार्ग पर सभी वाहनों की एंट्री बंद!!!* *👉🏾👉🏾DIG अभिषेक सिंह ने किया एक्सप्रेस-वे और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश!!* _सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (NH-344G) और कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट प्वाइंट्स, गश्ती दलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।DIG ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कांवड़ यात्रियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश न करने दिया जाए तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही केवल निर्धारित कांवड़ मार्गों से ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन के अनुसार 4 और 5 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से यातायात डायवर्जन का दूसरा चरण लागू हो जाएगा। इसके तहत मुख्य कांवड़ मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि मध्यम एवं हल्के वाहनों का संचालन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे तथा अन्य निर्धारित डायवर्जन रूटों के माध्यम से कराया जाएगा।सहारनपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए केवल पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस व्यवस्था लागू की गई है!!!_
Behat, Saharanpur | Aug 4, 2026
शिवालिक पहाड़ियों पर आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों की बरसाती नदियों, नालों और खालों में पानी का बहाव तेजी से बढ़ रहा है। सभी नागरिकों से अपील है कि पानी भरे रास्तों, उफनती बरसाती नदियों, नालों और खालों को पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Behat, Saharanpur | Aug 4, 2026
Prashant Kishor ने Bankipur में कैसे गिराया BJP का किला? | Nitin Nabin - Uttar Pradesh News