*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾बादशाहीबाग-सफीपुर के समीप बरसाती नदी के बहाव में घुसे ग्रामीण, बीच मंझधार में फंसी बाइक!!!*
*👉🏾👉🏾पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर, मौत को दावत दे रहे बेपरवाह राहगीर!!!*
*बादशाहीबाग /सहारनपुर*
_मिर्ज़ापुर शिवालिक पहाड़ियों पर लगातार हो रही बारिश के चलते ज्यादातर बरसाती नदियों का जलस्तर घटता बढ़ता रहता है।बारिश के चलते बरसाती नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाहीबाग-सफीपुर मार्ग स्थित बरसाती नदी में अचानक पानी आने से आवागमन प्रभावित हो गया।इसी दौरान कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर बाइक से नदी पार करने का प्रयास करते नजर आए। तेज बहाव के बीच एक बाइक नदी के बीचों-बीच फंस गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान उफनती नदियों, नालों और बरसाती रास्तों को पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। सहारनपुर प्रशासन लगातार लोगों को तेज बहाव वाली नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दे रहा है।प्रशासन का कहना है कि मौसम को देखते हुए लोग सतर्क रहें, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें!!!_