शिवालिक पहाड़ियों पर आज सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते मैदानी क्षेत्रों की बरसाती नदियों, नालों और खालों में पानी का बहाव तेजी से बढ़ रहा है।
सभी नागरिकों से अपील है कि पानी भरे रास्तों, उफनती बरसाती नदियों, नालों और खालों को पार करने का प्रयास न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।