*Thesaharanpurvoice News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾कांवड़ यात्रा के चलते आज रात 12 बजे से लागू होगा डायवर्जन का दूसरा चरण, मुख्य कांवड़ मार्ग पर सभी वाहनों की एंट्री बंद!!!*
*👉🏾👉🏾DIG अभिषेक सिंह ने किया एक्सप्रेस-वे और कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश!!*
_सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (NH-344G) और कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट प्वाइंट्स, गश्ती दलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।DIG ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कांवड़ यात्रियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश न करने दिया जाए तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही केवल निर्धारित कांवड़ मार्गों से ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन के अनुसार 4 और 5 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से यातायात डायवर्जन का दूसरा चरण लागू हो जाएगा। इसके तहत मुख्य कांवड़ मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को पूर्व निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि मध्यम एवं हल्के वाहनों का संचालन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे तथा अन्य निर्धारित डायवर्जन रूटों के माध्यम से कराया जाएगा।सहारनपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए केवल पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस व्यवस्था लागू की गई है!!!_