महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में मुखर्जी नगर के लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का लगाया आरोप
नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के वार्ड नंबर 14, मुखर्जी नगर के निवासियों ने गुरुवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्रता सूची में धांधली का गंभीर आरोप लगाया। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।