महाराजगंज: पिपरपाती तिवारी में खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई
बुधवार दोपहर 2:00 बजे सदर तहसील अंतर्गत पिपरपाती तिवारी गांव में बुधवार को खलिहान की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरपाती तिवारी गांव में खलिहान की भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिय