महाराजगंज: निश्चित मानदेय व सरकारी दर्जे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन
आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की अध्यक्ष जमीरुन निशा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 21,500 रुपये मासिक मानदेय, राज्य कर्मचारी दर्जा, आयुष्मान कार्ड, 10 लाख का बीमा, मृत आशा के आश्रित को नौकरी व आभा कार्ड भुगतान की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो