कोल: अलहदादपुर में मारपीट मामले के विरोध में AIMIM कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, की कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | May 26, 2025 अलहदादपुर में मारपीट के मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना के विरोध में सोमवार को AIMIM के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए SSP दफ्तर पहुंचे। दफ्तर के बाहर उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गई है। इस दौरान AIMIM के पदाधिकारियों ने SSP से मुलाकात की और मारपीट करने वाले आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।