जोधपुर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में नहाते हुए छात्रा के अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल का मामला आया सामने,पुलिस जांच में जुटी
जोधपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। छात्रा को शादी के लिए दबाव बनाने के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने एक युवक को नामजद करते हुए इस बारे में सदर बाजार थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।