जोधपुर: सदर बाजार थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को पाली से किया गिरफ्तार
जोधपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को आज बुधवार को पाली से गिरफ्तार किया है।आरोपी कमल किशोर सोनी उर्फ पिन्नू पुत्र केवल चंद सोनी पुलिस थाना बगड़ी जिला पाली का पता लगाया और पुलिस टीम द्वारा आरोपी कमल किशोर सोनी को पाली से गिरफ्तार किया गया।