जोधपुर: नागोरी गेट थाने के राम मोहल्ला में देर रात अज्ञात बदमाशों ने कार के शीशे फोड़े, सीसीटीवी वीडियो आए सामने
जोधपुर के नागोरी गेट थाना क्षेत्र के राम मोहल्ला क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार के शीशे अज्ञात बदमाशों ने फोड़ डाले। जिसके सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं, कार मालिक ने आज बुधवार सुबह नागोरी गेट थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।