जोधपुर: 10 टन जीरा भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए की हुई ठगी, बासनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
10 टन जीरा भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने का केस एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी के खिलाफ बासनी थाने में दर्ज कराया। व्यापारी ईशान सोलंकी ने पुलिस को बताया की गत 23 मई से 7 जून के बीच महाराष्ट्र के श्री सिद्धेश्वर इंडस्ट्रीज के राहुल पटेल से 10 टन जीरा खरीदना तय किया और उसकी एवज में 10लाख रु. दिए।लेकिन राहुल ने ना तो जीता दिया और ना ही 10 लाख रु. लोटाए।