जोधपुर: माता का थान स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग कार्यालय का किया घेराव, स्कूल का समय बदलने की मांग की
स्कूल का समय बदलने की मांग को लेकर माता का थान स्कूल के विद्यार्थीयों की और से आज रातानाडा स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव किया गया।स्कुल के विद्यार्थियों ने बताया कि पहले स्कुल का समय सुबह 7से 12:30 तक था जिसको बदलकर अब 12:25 से 6तक किया गया जो कि हम समस्त छात्राओं के लिए उचित नहीं हम छात्राएं इस समय पर विद्यालय में अध्ययन हेतु उपस्थित नही हो सकते