कटकमदाग: रेलवे के आईबीएस से कॉपर केबल चोरी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार, 37 किलो तांबा बरामद
हजारीबाग में रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे के आईबीएस सिस्टम से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की गई 37 किलो कॉपर केबल और वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं।