कुंडा: मोहम्मदपुर सोहाग गांव पहुंचे विधायक विनोद सरोज ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, दिया बड़ा बयान
बाबागंज के मोहम्मदपुर सोहाग गांव में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने उद्घाटन किया। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि खेलों के आयोजन से ग्रामीणों में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। इस मौके पर इलाके के लोग मौजूद रहे।