कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र के टेकी पट्टी गांव के बालक की मौत के 2 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव, पुलिस ने शुरू किया जांच
बाघराय थाना क्षेत्र के टेकी पट्टी गांव निवासी रूप से सरोज के 12 वर्षीय बेटे संकलेश की 2 महीने पहले संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी । परिजनों ने शव को भदसिव जहानाबाद गंगा किनारे रेत में गड्ढा खोदकर दफन किया था। बाद में बालक की मां पुष्पा देवी ने हत्या के आशंका जताते हुए डीएम से बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।