कुंडा: तरदीपुर के पास बने पुलिस बूथ के सामने दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच लोग घायल व पुलिस ने शुरू की जांच
मानिकपुर के तरदीपुर के पास बने पुलिस बूथ के सामने दो पक्षों में रविवार शाम करीब 4:00 बजे जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफ़र किया है।