कुंडा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिटारा से 1 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत ग्राम भिटारा के पास से शनिवार दोपहर 2 बजे अनिल कुमार नामक व्यक्ति को 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बाघराय में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का यह विशेष अभियान जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु निरंतर जारी है