कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचे ईडी के अधिकारी, सीएम से जमीन घोटाले मामले में कर रही पूछताछ
Kanke, Ranchi | Jan 20, 2024 जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय से आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां सीएम आवास पहुंच चुकी है. सीएम आवास पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों की आई कार्ड की जांच की गई. जिसके बाद सभी को अंदर जाने दिया गया. बताया जा रहा की सीएम हेमंत से पूछताछ शुरू हो गई है.