Public App Logo
नैनीताल की क्षतिग्रस्त मॉल रोड के पुनर्निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता, मजबूती और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। टीएचडीसी के तकनीकी सर्वेक्षण के बाद नया डिजाइन तैयार किया गया है। अब तक 122 एंकर लगाने और ग्राउंडिंग का काम पूरा हो चुका है, जबकि 51 में से 36 पाइलिंग पूरी हो गई हैं। इसके बाद स्लैब का कार्य किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि मॉल रोड पर जल्द सुगम और सुरक्षित आवाजाही बहाल करना प्राथमिकता है। #Nainital #NainitalMallRoad #MallRoad #NainitalNews #UttarakhandNews #RoadReconstruction #RoadConstruction #InfrastructureDevelopment #PublicWorks #NainitalDevelopment #UttarakhandDevelopment #Tourism #LatestNews #BreakingNews #LocalNews #HaldwaniExpressNews - Haldwani News