गर्जिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय बाघ ने आबादी से सटे नेशनल हाईवे-309 पर दिनदहाड़े एक घोड़े पर हमला कर दिया। बाघ घोड़े को अपना निवाला बनाने के बाद उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे झूला पुल चौराहे के पास गर्जिया पर्यटन जोन के गेट के समीप हुई। आबादी के बेहद करीब बाघ की मौजूदगी से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि बाघ ने आबादी के नजदीक घोड़े पर हमला किया और उसे जंगल की ओर खींच ले गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की तेज आवाजें भी सुनाई दीं। दिन के उजाले में आबादी के पास बाघ के इस तरह शिकार करने की घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Credit :- girija_devi_mandir_a.s
#Girija#garja_maharashtra_majha_