कसरावद के ग्राम सायता में सरपंच लोकेंद्र सिंह पटेल व परिवार ने नेत्रदानी स्व. हरेसिंह पटेल की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रेरणादायी पहल करते हुए रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। नर्मदा तट स्थित बच्ची माय की कुटिया परिसर में 35 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 50 से अधिक फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला पटेल ने भी रक्तदान किया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, बड़वानी भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #KhargoneNews #BloodDonation #TreePlantation