हुसैनगंज: गोपालपुर में दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को चोरों ने चुराया,हुसैनगंज थाने में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी हुई दर्ज।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है, वहीं पीड़ित गोपालपुर निवासी किरानी प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि अपने घर के बाहर ही बोलेरो गाड़ी लगाकर सोने चले गए, जब सुबह उठकर देखा तो उनकी बोलेरो गाड़ी गायब थी।