हुसैनगंज: बिंदवल रसूलपुर में मृतक छात्र के घर पहुंची पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व नेत्री हेना सहाब,जताया शोक।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल रसूलपुर में छात्र की हत्या के बाद मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और नेत्री हेना सहाब पहुंची। जहां उन्होंने मृतक औसर अली के घर पहुंच कर सांत्वना दिया। वहीं मृतक की मां गुड़िया खातून, पिता अनवर अली व परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। छात्र के साथ हुई इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।