हुसैनगंज: BCSS के जिलाध्यक्ष बने हुसैनगंज के कलाकार सुजीत शर्मा,समर्थकों में दिखा उत्साह।
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के निवासी व कलाकार बुलेट शर्मा को बीसीएसएस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सिवान जिला के महादेवा रोड स्थित कला निकेतन के कार्यालय में बिहार सिनेमा एवं सांस्कृतिक समिति यानी बीसीएसएस के जिला कार्यकारिणी का गठन संगठन के प्रदेश संरक्षक विजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। वही जिलाध्यक्ष सुजीत शर्मा को बनाया गया।