हुसैनगंज: सिंगारपट्टी मठ में चल रहे श्री शिव गणेश पार्वती महायज्ञ का हुआ समापन,मौजुद रहे सैकड़ो भक्तगण।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगारपट्टी मठ में चल रहे श्री शिव पार्वती गणेश महायज्ञ का समापन शांतिपूर्ण तरीके से आज हो गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस महायज्ञ की समाप्ति पर हवन पूजन भी हुआ। समाज के कल्याण को लेकर कामना भी की गई। वहीं यज्ञाचार्य के रूप में पंडित मनीष तिवारी, यजमान संजय चौहान,मुखिया समित सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।