हुसैनगंज: मचकना पंचायत के पूर्व सरपंच का हुआ निधन,जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने व्यक्त किया शोक।
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के मचकना पंचायत के पूर्व सरपंच रहे कृष्णा शाह के आकस्मिक निधन के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। वही अन्य ग्रामीण व परिजन भी काफी गमगीन नजर आये। पुत्र अर्जुन कुमार शाह पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। वही इस मौके पर अजय कुमार,विकाश,मुखिया समित कुमार उर्फ सिंटू बाबू समेत अन्य ग्रामीण मौजुद रहे।