भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौतों पर सरकार सख्त, भीलवाड़ा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, एमजी अस्पताल में तलब किए जांच के अहम दस्तावेज
कोटा के सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं की मौतों के बाद अब राज्य सरकार ने भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में हुई घटनाओं को भी गंभीरता से लिया है। इन्हीं मामलों की समीक्षा और जांच के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे।चिकित्सा मंत्री ने राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु विभाग का निरीक्षण किया।