कोरबा: कोरबा के परसाभांठा पिकनिक स्पॉट पर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवक को कड़ाही से पीटा और गहरे पानी में फेंकने की कोशिश
Korba, Korba | Nov 10, 2026 कोरबा जिले के परसाभांठा पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने एक युवक की हाथ-मुक्कों और कड़ाही से बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसे गहरे पानी में फेंकने की कोशिश भी की गई।पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले से कुछ युवक पिकनिक मनाने कोरबा आए थे।