कोल: बिसाहुली में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक किशोर की हुई मौत और दो लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jan 9, 2025 अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के बिसाहुली रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक पर सवार एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेते हुए घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। और मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए सबको पोस्टमार्टम भेजा।